Dr Himanta Biswa Sarma Bio, असम वर्तमान CM, BJP लीडर – Ex 3 Times MLA

Rate this post

Dr Himanta Biswa Sarma Biography, डॉक्टर हिमन्त बिश्व शर्मा कौन है और क्या करते है. डॉक्टर हिमन्त बिश्व शर्मा जीवन परिचय, जन्म, परिवार, विकी, राजनैतिक योगदान, उम्र, पत्नी, पेशा, संम्पत्ति आदि के बारे में जानकारी के लिए इस लेख को पढ़े और अपना अनुभव के साथ दोस्तों के साथ शेयर करे.

डॉक्टर हिमन्त बिश्व शर्मा कौन है?

डॉक्टर हिमन्त बिश्व शर्मा (Dr Himanta Biswa Sarma) असम राज्य के एक जाने माने व्यक्ति है. इनका नाम हर असम बासी जानते है वही पुरे देश के जनता डॉक्टर हिमन्त बिश्व शर्मा जी से परिचित है. क्युकी डॉक्टर हिमन्त बिश्व शर्मा वर्तमान में असम राज्य के मुख्यमंत्री (Chief Minister) है. पिछ्ला चुनाव के बाद ही शर्मा जी ने 10 मई, 2021 को असम मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ली है और असम राज्य की भार को शर्माजी को सौपा गया. वही शर्माजी से पहले असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सनावोल थे जिनका कार्यकाल 2016 से 2021 है जो भारतीय जनता पार्टी की पहली असम मुख्यमंत्री थे.

himanta biswa sarma-silchar24
himanta-biswa-sarma-by-silchar24.in

डॉक्टर हिमन्त बिश्व शर्मा जी का जन्म 1 फ़रवरी, 1969 को जोरहाट असम में हुआ था. इनका पिता स्वर्गीय कैलाश नाथ सरमा असम के प्रसिद्ध कवि और उपन्यासकार थे। उनकी माता श्रीमती. मृणालिनी देवी एक साहित्यिक हस्ती हैं जो असम साहित्य सभा से सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं. वही शर्मा जी की विवाह 7 जून, 2001 को रिंकी भुइयां सरमा से हुई. यदि डॉक्टर हिमन्त बिश्व शर्मा जी के बच्चे की बात करे तो शर्मा जी के दो बच्चे है जिसमे से एक पुत्र और एक पुत्री है. शर्मा जी के पुत्र के नाम नंदिल विश्व शर्मा और पुत्री का नाम सुकन्या बिस्वा शर्मा है.

डॉक्टर हिमन्त बिश्व शर्मा एक राजनेता है जो असम के नहीं बल्कि पुरे भारत देश में इनका एक अलग पहचान है. शर्मा जी के बारे में कई सारे जानकारी है जिसके बारे में इस लेख में बात की गई है. यदि आप शर्मा जी के बारे में पूरी जानकारी लेना चाहते है तो इस लेख को अच्छी तरह पढ़े और आगे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में शेयर करे.

डॉक्टर हिमन्त बिश्व शर्मा की जीवन परिचय

आइये डॉक्टर हिमन्त बिश्व शर्मा जी से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य को जानते है. निचे एक टेबल है जिसमे शर्मा जी से सम्बंधित जरुरी जानकारी है. इन्हें ध्यान पूर्वक पढ़े और आगे बढ़े.

हिमंता बिश्व शर्मा की बायोडाटा | Dr Himanta Biswa Sarma Wiki

नाम डॉक्टर हिमंता बिश्वा शर्मा
जन्म 1 फ़रवरी, 1969
पिता स्वर्गीय कैलाश नाथ शर्मा
माता श्रीमती मृणालिनी देवी
जन्म स्थानजोरहाट, असम
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पत्नीरिंकी भुआन शर्मा
विवाह तिथि 7 जून, 2001
बच्चे 1 पुत्र और 1 पुत्री
पुत्रनंदील विश्व शर्मा
पुत्री सुकन्या शर्मा
शिक्षा MA, LLB , PHD
स्कूल कामरूप अकैडमी स्कूल, गुवाहाटी
कॉलेज कॉटन कॉलेज, गुवाहाटी
राजनीतिक पार्टीभारतीये जनता पार्टी (BJP)
पूर्व राजनीतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress)
पूर्व मंत्रालय बित्त ,शिक्षा, विकास हेल्थ, डिपार्टमेंट टूरिज्म ,पेंशन
वर्तमान 10 मई 2021 से असम के मुख्यमंत्री (CM)
व्यवसायराजनेता
Dr. himanta biswa sarma bio

शर्मा जी की राजनैतिक योगदान

हिमन्त बिश्व शर्मा जी की राजनैतिक कहानी बहुत बड़ी है, वही असम जनता की सेवा में शर्मा जी की बहुत बड़ी योगदान है. शर्माजी भारतीय रास्ट्रीय कांग्रेस दल में 2001 से 2015 तक सदस्य रहे थे. इस बिच में शर्मा जी ने 2001 से 2015 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट से असम के जालुकबारी निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा (MLA) के रूप लागातार जीत हासिल की है.

इसके बाद 23 अगस्त 2015 को इन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। 2016 में हेमंत विश्व शर्मा ने बीजेपी से असेंबली इलेक्शन जीत कर कैबिनेट मंत्री का पदभार 24 मई 2016 को संभाला।

असम राज्य की राजनीति क्षेत्र में हिमन्त बिश्व शर्मा को एक दिव्य चेहरा माना जाता है. क्युकी 2021 की इलेक्शन में भारतीय जनता पार्टी की जो शानदार प्रदर्शन हुई और जो भारी वोट मिला जिसके पीछे शर्मा जी की राजनीतिक एक्सपीरियंस और उनका चाणक्य दिमाग का काम है ऐसा पुरे नार्थ ईस्ट में माना गया है. वही 2019 की लोकसभा निर्वाचन और 2021 की निर्वाचन में बीजेपी को जो सफलता प्राप्ति हुई है इसके पीछे हिमन्त बिश्व शर्मा जी की अपार योगदान रहा है.

असम नेता हिमंता बिस्वा सरमा जी कमाल के स्पीकर है इसके साथ ही इनका जो भी रेल्लिया होती है उसमे लाखो लोगो की भीड़ होती है. असम राज्य में हिमन्त बिश्व शर्मा जी के बहुत सरे फेन है इनमे से खासकरके जो नए पीड़ी है वे शर्मा जी बहुत ज्यादा प्रवाहित हुई है. हिमन्त बिश्व शर्मा जी राजनैतिक अनुभवों के साथ साथ कई क्षेत्र में इनका अच्छा अनुभव और रूचि है. जैसे खेल-कूद, डांस, योगा आदि.

हिमंता बिस्वा सरमा की रोचक तथ्य

Dr Himanta Biswa Sarma, Assam CM जी से सम्बंधित कुछ रोचक तथ्य को जानते है.

  • हिमंता बिस्वा सरमा, असम के मुख्यमंत्री से पहले वे असम के शिक्षा मंत्री और जालुकबारी निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा (MLA) के पद में रह चुके है.
  • हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के साथ अपनी राजनैतिक जीवन की शुरूवात की है. कांग्रेस दल के साथ रहते हुए वह जालुकबारी निर्वाचन क्षेत्र में 3 बार विधानसभा के पद में रह चुके है.
  • 2015 में वह भाजपा दल मतलब भारतीय जनता पार्टी के लीडर बने और इसके बाद राजनैतिक ज्ञान से वह असम में बीजेपी को एक नया दिशा दिया.
  • 2016 की चुनाव में जितने के बाद हिमंता बिस्वा सरमा असम के कैबिनेट मंत्री बने. इसके बाद असम की जनता को यह राजनेता खूब पसंद आई और असम में स्वास्थ्य क्षेत्र को एक नई ऊंचाई पर ले गए.
  • हिमंता बिस्वा सरमा विशेष रूप से खेल में बहुत रूचि है. वह बैडमिंटन एसोसिएशन और क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके थे.

Conclusion

हम उम्मीद करते है की असम राज्य के मुख्यमंत्री डॉक्टर हिमन्त बिश्व शर्मा जी की यह Dr Himanta Biswa Sarma Biography जानकारी पसंद आई होगी. इस जानकारी को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी शेयर करे जिससे उन्हें इस महत्वपूर्ण जानकारी की लाभ मिले. इस लेख को आप व्हाट्सएप्प, फेसबुक और ट्विटर पर शेयर करे और सिलचर24 कम्युनिटी की एक हिस्सा बने.

हमारी अन्य लेख पढ़े