Hindi Stories For Class 6 | Top 10 Best Short Moral Stories

4.1/5 - (15 votes)

Hindi Stories For Class 6: आज हम बात करने जा रहे हैं 10 बेहद मजेदार Moral Stories के बारे में। जिसे सुनने या पढ़ने के बाद आप खुशी से झूम उठेंगे, क्योंकि Hindi Stories For Class 6 की सभी कहानियां बहुत छोटी होंगी और आपको समझने और पढ़ने में आसानी होगी.

इसके साथ ही बता दें कि Hindi Stories For Class 6 की इन कहानियों से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, हम चाहते हैं कि आप Hindi Stories For Class 6 की इन सभी कहानियों को पूरा पढ़ें। Hindi Stories For Class 6 की ये सभी कहानियाँ हमने विशेष रूप से छोटे बच्चों के लिए तैयार की हैं।

Hindi Stories For Class 6 with picture
Hindi Stories For Class 6 with Picture

ताकि उनका मनोरंजन हो सके। मुझे उम्मीद है कि आप बच्चों को Hindi Stories For Class 6 की ये सभी कहानियाँ बहुत पसंद आएंगी। तो आइए बिना देर किए जानते हैं कि Hindi Stories For Class 6 को पढ़ने या सुनने में कितना मजा आता है।

Hindi Stories For Class 6 | Best Shot Moral Stories

1# चालाक गधा | Hindi Stories For Class 6

Hindi Stories For Class 6: एक दिन एक किसान का गधा कुएँ में गिर गया। वह गधा घंटों जोर-जोर से रोता रहा और किसान सुनता रहा और विचार करता रहा कि उसे क्या करना चाहिए और क्या नहीं । अंततः उसने निर्णय लिया कि चूंकि गधा काफी बूढ़ा हो चूका था, अतः उसे बचाने से कोई लाभ होने वाला नहीं था और इसलिए उसे कुएँ में ही दफना देना चाहिए।

किसान ने अपने सभी पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। सभी ने एक-एक फावड़ा पकड़ा और कुएँ में मिट्टी डालनी शुरू कर दी। जैसे ही गधे कि समझ में आया कि यह क्या हो रहा है, वह और जोर-जोर से चीख-चीख कर रोने लगा और फिर अचानक वह आश्वर्यजनक रुप से शांत हो गया। सब लोग चुपचाप कुएँ में मिट्टी डालते रहे।

तभी किसान ने कुएँ में झाँका तो वह आश्र्य से सन्न रह गया। अपनी पीठ पर पड़ने वाले हर फावड़े की मिट्टी के साथ वह गधा एक आश्वर्यजनक हरकत कर रहा था। वह हिल-हिल कर उस मिट्टी को नीचे गिरा देता था और फिर एक कदम बढ़ाकर उस पर चढ़ जाता था।

जैसे-जैसे किसान तथा उसके पड़ोसि उस पर फावड़ों से मिट्टी गिराते। वैसे-वैसे वह हिल-हिल कर उस मिट्टी को गिरा देता और ऊपर चढ़ आता। जल्दी ही सबको आश्वर्यचकित करते हुए वह गधा कुएँ के किनारे पर पहुँच गया और फिर कूदकर बाहर भाग गया।

Hindi Stories For Class 6, नैतिक शिक्षा : साहस के साथ हिल-हिल कर हर तरह कि गंदगी को गिरा देना है और उससे सीख लेकर, उसे सीढ़ी बनाकर अपने कदमों को आगे बढ़ाते रहना चाहिए।

चालाक गधा विडियो – Hindi Stories For Class 6 | Hindi Stories For Class 6

चालाक गधा विडियो – Hindi Stories For Class 6

2# असली माँ | Hindi Story Writing For Class 6  

एक बार दो स्त्रियाँ एक बच्चे के लिए झगड़ रही थी। प्रत्येक स्त्री यह दावा कर रही थी कि वही उस बच्चे की असली माँ है। जब किसी तरह झगड़ा नहीं सुलझा तो लोगों ने उन दोनों को न्यायधीश के सामने पेश किया। न्यायधीश ने ध्यानपूर्वक दोनों की दलीलें सुनीं।

न्यायधीश के लिए भी यह निर्णय करना मुश्किल हो गया कि बच्चे की असली माँ कौन थी। न्यायधीश ने बहुत सोच-विचार किया। आखिरकार उसे एक उपाय सूझा। उसने अपने कर्मचारी को आदेश दिया, “इस बच्चे के दो टुकड़े कर दो और एक-एक टुकड़ा दोनों स्त्रियों को दे दो।” न्यायधीश का आदेश सुनकर उनमें से एक स्त्री ने धाड़ मारकर रोते हुए कहा, “नहीं, नहीं!

ऐसा जुल्म मत करो। दया करो सरकार। भले ही यह बच्चा इसी स्त्री को दे दो, लेकिन मेरे लाल को जिंदा रहने दो! मैं बच्चे पर अपना दोवा छोड़ देती हूँ। पर दूसरी स्त्री कुछ नहीं बोली। वह चुपचाप यह सब देखती रही। अब चतुर न्यायधीश को मालूम हो गया था कि बच्चे की असली माँ कौन है। उसने बच्चा उस स्त्री को सौप दिया, जो उस पर अपना दावा छोड़ने के लिए तैयार थी। उसने दूसरी स्त्री को जेल भेज दिया।

Hindi Story Writing For Class 6, Hindi Stories For Class 6, नैतिक शिक्षा : सच्चाई की सदा विजय होती है।

असली माँ | Hindi Story Writing For Class 6 | Hindi Stories For Class 6

3# झूठा डॉक्टर | Short Story In Hindi For Class 6

एक बार एक मेंढक ने तालाब को छोड़कर एक झील में अपना नया घर बनाया। वह झील एक जंगल के बीचोंबीच स्थित थी। वहाँ उसे कोई दिखाई नहीं दिया। क्योंकि वह अपने नए दोस्त बनाना चाहता था।

इसलिए वह एक बड़े से पत्थर पर चढ़कर बोला, “दोस्तो, मैं यहाँ पर नया हूँ। मैं आप सबसे मिलना चाहता हूँ और आप लोगों का दोस्त बनना चाहता हूँ । उसकी आवाज सुनकर अधिकतर जानवर जैसे- बकरी, घोड़ा, लोमड़ी,

खरगोश, मोर और हाथी इत्यादि झील के पास आ गए। तब मेंढक उनसे बोला, “हैलो दोस्तो! मैं डॉ० फ्रॉगी, में एक डॉक्टर हूँ और आप लोगों की बीमारियों का इलाज कर सकता हूँ। मैं सभी जानवरों के लिए दवाइयाँ लेकर आया हूँ।

आप सभी अपनी बीमारियों के इलाज के लिए किसी भी समय मेरे पास आ सकते है।” यह सुनकर वहाँ खड़ी चालाक लोमड़ी बोली, “यदि तुम सबका इलाज कर सकते हो तो फिर अपने लंगड़े पैरों का इलाज क्यों नहीं करते हो, जिसकी वजह से तुम हर समय चारों ओर फुदकते रहते हो।” ये सुनकर सभी जानवर हँसने लगे। मेंढक इस तरह बोल अपने झूठ पर शर्मिंदा रह गया।

Hindi Stories For Class 6, नैतिक शिक्षा : इसलिए बच्चों हमेशा सच बोलना चाहिए, क्योंकि झूठ एक न एक दिन पकड़ा ही जाता है।

4# दायित्व का निर्वाह | Hindi Story Writing For Class 6 

एक आदमी ने घायल बाज को दर्द से तड़पते देखा। उसने उसकी मरहम पट्टी की और उसके ठीक होने तक सेवा की। ठीक होने पर बाज आकाश में उड़ गया।

एक दिन वही आदमी टोपी पहने पत्थर की दीवार के पास से जा रहा था। आकाश में उड़ते बाज़ ने उसे देखा। वह उड़ता हुआ आया और उसकी टोपी दूर फेंक दी। आदमी दौड़कर टोपी उठाने के लिए गया। उसी समय पत्थर की दीवार गिर गई। इस तरह बाज़ ने अपनी मदद करने वाले आदमी की जान बचाई।

Hindi Stories For Class 6, नैतिक शिक्षा : इसी लिए बच्चो, अगर आप किसी की मदद करते हैं तो वह भी आपकी मदद करेगा, कर भला तो हो भला।

5# सड़े हुए सेब की कहानी | Story In Hindi Class 6 | Hindi Stories For Class 6

एक लड़का बुरी संगत में पड़ गया था। पिता उसे महात्मा बुद्ध के पास ले गए। बुद्ध ने एक टोकरी में सड़े हुए टमाटरों के बीच कुछ अच्छे टमाटर रखे और उसे लड़के के पास ले गये। उन्होंने लड़के से कहा, “इनमें से एक अच्छा टमाटर ढूंढो।” लड़के ने अच्छा टमाटर ढूंढ़कर दे दिया। अगले दिन बुद्ध फिर से उस लड़के से बोले, “इस टोकरी में से एक अच्छा टमाटर ढूंढो।”

लड़के ने देखा अच्छे टमाटर भी सड़ चुके हैं। पिता ने उसे समझाया, “बुरी संगत के प्रभाव से भी ऐसा ही होता है। अच्छा व्यक्ति भी बिगड़ जाता है। इसलिए अच्छी संगत में रहो।”

लड़के ने उसी दिन से बुरी संगत छोड़ दी।

Story In Hindi Class 6, Hindi Stories For Class 6, नैतिक शिक्षा : आपकी संगति आपका आचार व्यवहार और जीवन प्रभावित करती है। इसलिए सोच समझकर संगत चुने।

5# बंदर और कुकी जार शिक्षाप्रद कहानी | Hindi Story Writing For Class 6

एक घर की रसोई की खिड़की खुली देखकर शैतान बंदर उसमें घुस गया। वहाँ उसने कुकीज़ से भरा एक जार देखा। उसने तुरंत हाथ जार में डाला और मुठ्ठी में कुकीज़ भर ली। लेकिन जब वह अपना हाथ बाहर निकालने लगा, तो मुट्ठी बंद होने के कारण वह नहीं निकला।

बंदर में ढेर सारी कुकीज़ का लालच था। इसलिए उसने अपनी मुट्ठी नहीं खोली। तभी घर की मालकिन रसोई घर में आ गई। बंदर को देखकर उसने उसकी खूब पिटाई की। बंदर को मुट्ठी खोलनी पड़ी, तब उसका हाथ बाहर निकल सका। खाली हाथ ही उसे वहाँ से भागना पड़ा।

Hindi Story Writing For Class 6, नैतिक शिक्षा : ज्यादा लालच अच्छा नहीं होता।

6# समुद्र का किनारा और स्टार फिश की कहानी | Hindi Stories For Class 6

समुद्र में तेज़ तूफान आया। लहरों के साथ हजारों स्टार फिश बहकर किनारे पर आ गई। पानी से बाहर पड़ी-पड़ी वे मरने लगी। समुद्र किनारे घूमने आए एक लड़के ने उन्हें उस हालत में देखा, तो उसे दया आ गई। वह उन्हें उठा-उठा कर समुद्र के पानी में फेंकने लगा।

यह देखकर एक आदमी उसके पास आया। वह उससे बोला – “यहाँ हजारों स्टार फिश पड़ी हुई हैं। तुम्हारी यह कोशिश व्यर्थ है। इससे उनकी ज़िंदगियों पर कोई फ़र्क नहीं पड़ने वाला।” लड़के ने हाथ में पकड़ी स्टार फिश को पानी में फेंकते हुए कहा – “मेरी इस कोशिश से कम से कम इस स्टार फिश की ज़िंदगी पर तो फ़र्क पड़ेगा।” और उसने स्टार फिश को समुद्र के पानी में फेंकना जारी रखा।

Hindi Stories For Class 6, नैतिक शिक्षा : हमारा छोटा सा प्रयास किसी न किसी की ज़िंदगी अवश्य बदल सकता है। इसलिए प्रयास करने से पीछे न हटें।

7# टूटा हुआ जहाज और भगवान | Short Story In Hindi For Class 6

समुद्र किनारे एक गाँव बसा हुआ था। उस गाँव से कुछ हो दूरी पर एक जहाज कप्तान की गलती से समुद्र में डूब गया। उसमें सवार सभी यात्रियों की गहरे समुद्र में डूबकर मौत हो गई।

गाँव का एक आदमी इस खबर को सुनकर बहुत दुखी हुआ। उसने सोचा, “भगवान कितना अन्यायी है, उसने एक आदमी की गलती की सजा इतने लोगों को दी।” उसी समय एक लाल चींटी ने उसके पैर पर काट लिया। उसने देखा उसके पैरों के आसपास ढेर सारी लाल चींटियाँ जमा है।

वह पैर से कुचलकर उन्हें मारने लगा, जिससे कई चींटियाँ मर गईं। तभी आकाशवाणी हुई – “तुम मुझे अन्यायी कह रहे थे कि मैंने एक की गलती की सजा इतने लोगों को दी। तुमने क्या किया? पहले ख़ुद को देखो।”

Short Story In Hindi For Class 6, नैतिक शिक्षा :  दूसरों को दोष देने के पहले अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए।

8# धैर्यवान छोटी लड़की | Hindi Stories For Class 6

एक बार एक राज्य में सूखा पड़ा। खेतों में बोई गई फसलें सूख गई। लोग भूखों से मर ने लगे। राज्य के राजा ने अपनी प्रजा की स्थिति देख कई टोकरियों में उनके लिए रोटियाँ भिजवाई।

जब राजा के सेवक रोटी की टोकरियाँ लेकर गाँव पहुँचे, तो रोटी के लिए लोग आपस में लड़ने लगे। एक छोटी लड़की लोगों को आपस में लड़ता देख दूर खड़ी होकर धैर्य से इंतजार करने लगी। अंत में उसे सूख चुका छोटा-सा रोटी का टुकड़ा मिला।

जब वह उसे खाने को हुई, तो उसमें उसे एक सोने का सिक्का मिला। लड़की वह सिक्का राजा के पास ले गई। लड़की की ईमानदारी देखकर राजा ने उसे वह सिक्का दे दिया और ढेर सारे पकवान खाने को दिए।

Hindi Stories For Class 6, नैतिक शिक्षा : धैर्य और ईमानदारी का फल अवश्य मिलता है।

9# गधे की परछाई | Moral Story In Hindi For Class 6

राम ने श्याम से एक दिन के लिए उसका गधा किराए पर लिया। वे दोनों गधे को लेकर दूसरे गाँव जा रहे थे। धूप पड़ रही थी और गर्मी के मारे दोनों का बुरा हाल था। दोनों गधे की परछाई में खड़े हो गये। धीरे-धीरे जब परछाई छोटी होने लगी, तो श्याम ने राम को परछाई से दूर धक्का दे दिया।

राम श्याम से झगड़ने लगा कि आज गधे पर उसका अधिकार है, क्योंकि उसने उसे किराये पर लिया है। श्याम बोला – “मैंने गधा किराए पर दिया था। उसकी परछाई नहीं।” दोनों में हाता-पाई होने लगी और श्याम का मुक्का गलती से गधे के मुँह पर जा लगा। गधा भाग गया और दोनों धूप में खड़े रह गए।

Hindi Story For 6Th Class, नैतिक शिक्षा :  सदा मिलजुल कर रहना चाहिए। लड़ाई-झगड़ा नुकसान ही करता है।

10# दो मेढक | Stories For Class 6 In Hindi | Hindi Stories For Class 6

एक बार दो मेढक दूध से भरे एक मटके में गिर गए। मटके से बाहर आने के लिए वे दूध में गोल गोल तैरने लगे। मगर उनके पैरो को कोई ठोस आधार नही मिल रहा था। इसलिए छलांग लगाकर बाहर आना उनके लिए मुश्किल हो गया।

कुछ देर बाद एक मेढक ने दूसरे से कहा, “मै बहुत थक गया हूँ। अब मै ज्यादा तैर नही सकता!” वह हिम्मत हार गया। उसने मटके से बाहर निकलने की कोशिश छोड़ दी। इसलिए वह मटके के दूध में डुब कर मर गया। दूसरे मेढक ने सोचा, “मै अपनी कोशिश नही छोड़ूंगा।

मैं तब तक तैरता रहूँगा जब तक कोई रास्ता नही निकल आता।” वह तैरता ही रहा इस प्रकार उसके लगातार तैरने से दूध मठ उठा और उसके ऊपर माखन जमा हो गया। कुछ देर बाद मेढक ने माखन के गोल पर चढ़कर जोर की छलांग लगाई वह मटके के बाहर आ गिरा।

Small Story In Hindi For Class 6,Hindi Stories For Class 6, नैतिक शिक्षा : ईश्वर उसी की मदद करता है, जो स्वयं अपनी मदद करता है और हार नहीं मानता।

निष्कर्ष

बच्चो के लिए Hindi Stories For Class 6 बहुत ही मजेदार होती है. यदि आप इस In Hindi Stories For Class 6 कहानी को अपने बच्चो को सुनाते है तो उन्हें आगे जीवन में एक सही दिशा मिलती है.

हमे उम्मीद है की यह Hindi Stories For Class 6 पसंद आई होगी. यदि ये Moral Kahaniyaa से आपको कुछ सिखने को मिला है या यह Small Moral Stories in Hindi उपयोगी है तो इसे सोशल मीडिया में शेयर जरुर करे.

यदि आपको यह वेबसाइट पसंद है तो इसे अन्य सोशल मीडिया (Facebook) में फॉलो अवश्य करे. निचे हमारी अन्य Short Moral Stories In Hindi है उसे भी अवश्य पढ़े.

Small Moral Stories in Hindi | Hindi Stories For Class 6