Sarbananda Sonowal कौन है?

Rate this post

Sarbananda Sonowal: क्या आपको पता है की Sarbananda Sonowal कौन है? यदी नहीं तो आप सही जगह पर है क्युकी हम आज आपको बताने वाले है Sarbananda Sonowal के बारे में पुरी जानकारी.

जैसे की Sarbananda Sonowal कौन है? सर्बानंद सोनोवाल की जीवनी, Contact details आदि. तो आइये देर न करते हुए जानते है सर्बानंद सोनोवाल के बारे में पुरी जानकारी.

Sarbananda Sonowal कौन है?

सर्बानंद सोनोवाल असम के एक भारतीय राजनेता हैं और इनका जन्म 31 अक्टूबर 1962 में हुआ है. इसके साथ ही वे वर्तमान में भारत सरकार में बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग के कैबिनेट मंत्री और आयुष के कैबिनेट मंत्री हैं।

सर्बानंद सोनोवाल असम के पूर्व मुख्य मंत्री और असम विधान सभा में विधान सभा के सदस्य है. अभी वे असम से राज्य सभा (भारत की संसद का ऊपरी सदन) में संसद सदस्य हैं और राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति के सदस्य भी हैं।

Sarbananda Sonowal
Sarbananda Sonowal

सर्बानंद सोनोवाल ने पहले 2012 से 2014 तक और फिर 2015 से 2016 तक भारतीय जनता पार्टी के असम राज्य अध्यक्ष के रूप में काम किया। इसके साथ ही उन्होंने 2014 से 2016 तक भारत सरकार के खेल और युवा मामलों के मंत्री के रूप में भी काम किया है।

उन्हें 2016 के असम विधानसभा चुनाव के बाद असम के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था और वे भारतीय जनता पार्टी से असम के पहले मुख्यमंत्री बने। वही 7 जुलाई 2021 को कैबिनेट फेरबदल के दौरान, उन्हें दूसरे मोदी कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया।

हमारे अन्य पोस्ट पड़े :

सर्बानंद सोनोवाल का परिचय

नाम सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal)
पदकेंद्रीय कैबिनेट मंत्री
बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय और आयुष मंत्रालय
पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
जन्म 31 अक्टूबर 1962
जन्म स्थानमुलुकगांव, जिला- डिब्रूगढ़ (असम)
पितास्वर्गीय श्री जिबेश्वर सोनोवाल
माता स्वर्गीय श्रीमती दिनेश्वरी सोनोवाल
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
पढ़ाई LLB., B.C.J
स्थायी पता 1 No., Lakhimi Nagar, Near Auniati Sakha Sattra,  Mankatta Road, P.O. & P.S. Dibrugarh,
Distt. Dibrugharh, Assam, Pincode-786003
वर्तमान पताBungalow No.23 Safdarjung Road New Delhi

Sarbananda Sonowal की जीवनी

सर्बानंद सोनोवाल का जन्म 31 अक्टूबर 1962 को असम के डिब्रूगढ़ जिले के मुलुक गांव में एक असमिया हिंदू परिवार के घर में हुआ था. उनके पिता का नाम जिबेश्वर सोनोवाल है और माँ का नाम दिनेश्वरी सोनोवाल है.

उन्होंने डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के डिब्रूगढ़ हनुमानबक्स सूरजमल कनोई कॉलेज से अंग्रेजी में BA (ऑनर्स) किया. इसके साथ ही गुवाहाटी विश्वविद्यालय से एलएलबी और बीसीजे पूरा किया.

इसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने अपना कदम Politics में रखा. सर्बानंद सोनोवाल 1992 से 1999 तक असम के सबसे पुराने छात्र निकाय (Assam’s oldest student body), ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) के अध्यक्ष भी थे।

उसके बाद, वह असम गण परिषद (AGP) के सदस्य बने। 2001 में, वह असम के मोरन निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रूप में चुने गए। इसके बाद 2004 में, वह डिब्रूगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले लोकसभा सदस्य बने। वह 2009 में डिब्रूगढ़ से लोकसभा चुनाव हार गए।

इसके बाद सर्बानंद सोनोवाल 2011 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बाद में उन्हें 2012 में भाजपा की असम यूनिट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और वह पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं।

लोकसभा के लिए 2014 के आम चुनाव में उन्हें भाजपा द्वारा असम राज्य के लोकसभा चुनावों का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया गया था, और उसी वर्ष उन्हें लखीमपुर निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य, 16 वीं लोकसभा के रूप में भी चुना गया था।

तब उन्हें केंद्र में मोदी सरकार के तहत भारत सरकार के Union Minister of State-Independent Charge के रूप में नियुक्त किया गया था।

उन्हें 2016 के असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सीएम उम्मीदवार के रूप में चुना गया था। अब 19 मई 2016 को, सर्बानंद सोनोवाल ने माजुली निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता, और वे भारतीय जनता पार्टी से असम राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने।

फिर 2021 में वह माजुली से असम विधानसभा के लिए चुने गए। लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और उनके उत्तराधिकारी के रूप में हिमंत बिस्वा सरमा के नाम का प्रस्ताव रखा।

जब कैबिनेट में बदलाव हुआ तो वे दूसरे मोदी मंत्रालय में बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री और आयुष मंत्री बने.

Sarbananda Sonowal कौन कौनसे पद में थे?

हम आपको बता दे की Sarbananda Sonowal बहुत से पद में रह चुके जिसके बारे में हमने निचे बताया है.

  • 2001-2004: मोरन निर्वाचन क्षेत्र से विधायक, असम विधान सभा के रूप में निर्वाचित किये गए थे.
  • 2004: डिब्रूगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य, 14 वीं लोकसभा के रूप में चुने गए.
  • 2005: नियुक्त सदस्य, सलाहकार समिति, गृह मंत्रालय के रूप में थे.
  • 2006: नियुक्त सदस्य, सलाहकार समिति, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के रूप में थे.
  • 2011: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया.
  • 2011: असम भारतीय जनता पार्टी के राज्य प्रवक्ता और महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया
  • 2012: असम भारतीय जनता पार्टी के राज्य अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया.
  • 2014: असम भारतीय जनता पार्टी में राज्य के 16वें लोकसभा चुनाव के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया.
  • 2014: लखीमपुर निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य, 16 वीं लोकसभा के रूप में चुने गए.
  • 2014: केंद्रीय राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार, भारत गणराज्य के रूप में नियुक्त किया गया.
  • 2016: 2016 असम विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में घोषित किये गए.
  • 2016-2021: माजुली निर्वाचन क्षेत्र से असम विधान सभा के सदस्य बने.
  • 2016-2021: असम के 14वें मुख्यमंत्री बने.
  • 2021–वर्तमान: भारत सरकार में बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री और आयुष मंत्री है.
  • 2021–वर्तमान: भारत सरकार में राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति के सदस्य है.
  • 2021-वर्तमान: संसद सदस्य, राज्य सभा भी है.

Sarbananda Sonowal Wife

आपके जानकारी के लिए बता दे की हमारी Research से पता चला है की Sarbananda Sonowal ने अभी तक विबाह नहीं की है. इस कारण उनकी पत्नी नहीं है और sarbananda sonowal wife photo भी नहीं है.

Sarbananda Sonowal Contact Details

अब चलिए बात करते है आप कैसे Sarbananda Sonowal से contact कर सकते है. तो में आपको बता दू की उनकी स्थायी पता 1 No., Lakhimi Nagar, Auniati Sakha Sattra के सामने,  Mankatta Road, P.O. और P.S. Dibrugarh, Dist.. Dibrugharh, Assam, Pincode-786003 है.

इसके साथ ही sarbananda sonowal Delhi address के बारे में बात करे तो उनका Delhi का पता Bungalow No.23 Safdarjung Road New Delhi है.

यदी आप Sarbananda Sonowal email id से संपर्क करना चाहते है तो आपको sarbananda.sonowal@sansad.nic.in के द्वारा संपर्क करना होगा.

Sarbananda Sonowal Twitter

इसके साथ ही Sarbananda Sonowal Twitter भी चलाते है उनका एक अकाउंट भी है Twitter में. जहाँ पर वे बहुत सारे जानकारी देते है जैसे पर्सनल लाइफ, अपने काम से सम्बंधित आदि. हमने उनकी Twitter Account निचे दी है जिसे आप देख सकते है.

FAQ

सर्बानंद सोनोवाल का जन्म कब हुआ?

सर्बानंद सोनोवाल का जन्म 31 अक्टूबर 1962 को हुआ है.

सर्बानंद सोनोवाल कब BJP में सामिल हुए?

सर्बानंद सोनोवाल 2011 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए है.

मुझे उम्मीद है की आपको हमारी पोस्ट Sarbananda Sonowal की यह जानकारी पसंद आई होगी. यदि पसंद आई है तो इस Post को अपने दोस्तों के साथ Share ज़रुर करे. ताकि उन्हें इस जानकारी से फायदा हो सके.

हमारे अन्य पोस्ट पड़े :